नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसानों ने शनिवार को
तहसील दिवस पर अपनी प्रमुख समस्याओं को लेकर एडीएम एफ व उप जिलाधिकारी को
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन का नेतृत्व इन्द्रजीत सिंह गिल ने
किया। किसानों ने मांग की कि गंगा कटान की समस्या से प्रभावित ग्राम मीरपुर साधु, नांगल और खरकाली समेत
कई गांवों को बचाने के लिए तुरंत जाल वाले पत्थर लगवाए जाएं।
उन्होंने कहा कि गंगा खरकाली गांव के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है और गांव किसी
भी समय कट सकता है, इसके अलावा किसानों ने गंगा कटान से प्रभावित परिवारों के लिए
आवासीय पट्टों का सर्वे करवाकर आवंटन कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। ज्ञापन
सौंपने के दौरान मनोज बिधूड़ी (तहसील अध्यक्ष मवाना), रणपाल सिंह (युवा तहसील अध्यक्ष), हरिओम चपराना (तहसील उपाध्यक्ष), विनोद कुमार शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष हस्तिनापुर), कालूराम राणा (ग्राम
अध्यक्ष मीवा), चौधरी मेकर सिंह, राकेश खरकाली, सोहन सिंह और मोहन सिंह
सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment