-दिव्यांग श्रेणी में सर्वाधिक 7.62 सीजीपीए हासिल किए, परिवार में खुशी का माहौल
नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ। जनपद मेरठ स्थित मवाना नगर के दिव्यांग बिलाल मंसूरी को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया
है। यह सम्मान उनको लखनऊ में आयोजित दीक्षांत
समारोह में दिया गया। गोल्ड मेडल मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
अटौरा रोड निवासी बिलाल पुत्र उस्मान मंसूरी ने डॉक्टर शकुन्तला मिश्रा
राष्ट्रीय पुनर्वास विश्व विद्यालय लखनऊ से परास्नातक
समाजकार्य कोर्स किया है। जिसमें बिलाल ने अपनी कक्षा में दिव्यांग श्रेणी में
सर्वाधिक 7.62 सीजीपीए हासिल किए
हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में
राज्यपाल आनंदीबेन ने अध्यक्षता की, मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय आयुक्त दिव्यांगजन एस
गोविंदराज रहे, अतिथि दिव्यांगजन
सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप व कुलपति संजय सिंह रहे।
बहु विकलांगता से ग्रस्त है बिलाल
यह पहली बार है कि विश्व विद्यालय में दिव्यांग व गैर दिव्यांग
छात्रों की अलग अलग मेडल लिस्ट बनाई गई है, जिससे दिव्यांगों का हौंसला बढ़ें। बिलाल बहु विकलांगता से ग्रस्त है। जिस कारण गैर
दिव्यांग छात्रों के मुकाबले आहिस्ता लिखता हैं, लेकिन
दिव्यांगों की अलग श्रेणी बनने पर बिलाल को गोल्ड मेडलिस्ट
चुना गया, जिससे बिलाल बहुत खुश है और राज्यपाल का आभार
व्यक्त किया।
जामिया से किया है मास मीडिया का कोर्स
आपको बता दे कि बिलाल ने जामिया मिल्लिया दिल्ली से
ग्रेजुएशन में मास मीडिया का कोर्स किया है। वे दिव्यांगों के हित के लिए विकलांग अधिकार एवं उत्थान समूह भी चलाते हैं।

.jpg)
No comments:
Post a Comment