नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। साकेत स्थित अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। स्कूल निदेशक एवं प्रसिद्ध क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में बच्चों ने केक काटकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया।
नन्हे मुन्ने बच्चे प्रधानमंत्री के मास्क पहन कर आए।
सौरभ जैन सुमन ने सभी बच्चों को बताया कि देश ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बहुत उन्नति की है। 2014 में देश ने नरेंद्र मोदी को अपने प्रधानमंत्री के रूप में चुना था। इस वर्ष देश प्रधानमंत्री का 75 वा जन्मदिन मना रहा है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को मोदी जी से सीखना चाहिए कि कितनी विषम परिस्थितियों में भी वो पढ़े और बड़े होकर देश के सबसे बड़े पद तक पहुंचे। सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को मोदी बनने की प्रेरणा दी। सभी बच्चों ने एक स्वर में कहा कि हम हैं मोदी, हम हैं मोदी।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या शालू गुप्ता, कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी, एजुकेशन कॉर्डिनेटर ज़ैनब सैफी, आर्ट टीचर खुशी एवं श्वेता कपूर, ज्योति कालरा, दिया गोयल आदि ने सहयोग दिया।
No comments:
Post a Comment