Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया



राहुल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। भारतीय रेडक्रारा सोसायटी द्वारा आईआईएमटी कॉलेज गंगानगर में (10वें आयुर्वेद दिवस) के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आईआईएमटी कॉलेज के छात्र-छात्राओ एवं स्टाफ द्वारा 03 यूनिट रक्तदान किया गया। 

शिविर का उद्‌घाटन रेडक्रास सोसायटी के सचिव/नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव एंव आईआईएमटी कॉलेज आयुर्वेद के प्रिसिंपल डॉ० सुजीत कुमार चलाई एव डॉ० मनसूर अहमद द्वारा फीता काटकर किया। कॉलेज छात्र-छात्राओ एवं स्टाफ द्वारा रक्तदान करने वालो को स्वैच्छिक प्रोत्साहित कर उनको प्रशारित पत्र प्रदान कर इस तरह के महत्वपूर्ण कार्य में योगदान करने के लिये सभी को आर्शीवाद दिया गया। रक्तदान शिविर के संयोजक / प्रतिनिधि अर्चित गर्ग एवं डॉ० चित्रान्शु रावरोना द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। 

इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन हरि किशन गुप्ता, डॉ० अकक्षिता चौधरी, डॉ० तमन्ना, डॉ०प्रदीप हुंगार, डॉ० वाश्वी जकार, डॉ० अखिलेश, डॉ० इसलेन्द्र कुमार पराश, डॉ० रिन्टु, डॉ० अनमोल, डॉ० प्रभात, डॉ० रितु, डॉ० जैमनी, डॉ० राहुल, डॉ० अंजली, डॉ० सुरभी, डॉ० शॉन कुमार, डॉ० मोनाली, डॉ० कुलसुम, डॉ० इशुद्धि, डॉ० अंकित शर्मा, डॉ० स्वेता, डॉ० प्रक्षित कुमार, डॉ० अरूना, डॉ०मीना, गौरव गर्ग,  धीरेन्द्र कुमार मौजूद रहे। 

पी०एल०शर्मा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक टीम आंचल सिंधु, मोहित शर्मा, अनुज कुमार, हिमांशु कुमार, एवं कृष्णा चैरेटिवल ब्लड बैंक की टीम द्वारा ब्लड एकत्रित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here