नित्य संदेश ब्यूरो
मुंडाली। शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार से नवाजे गए डा. सुखपाल सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ढोल नंगाड़ों के साथ गांव में रैली निकाली और उसके बाद जगह जगह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फूल माला प्रतीक चिन्ह देकर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
गौरतलब है कि डा. सुखपाल सिंह तोमर को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। डा सुखपाल सिंह मूल रुप से गढ़ रोड स्थित मऊखास गांव के रहने वाले हैं। मुरलीपुर गांव के एसएसवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उनके राज्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पूर्व ग्राम प्रधान अशोक तोमर के नेतृत्व में राहुल तोमर के निवास स्थान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रपाल बाबा ने की व संचालन चेयरमैन नरेश तोमर ने किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने डा सुखपाल सिंह का फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत तोमर के नेतृत्व में उनके घर पर ग्रामीणों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। ग्रामीणों ने ढोल नंगाड़ों के साथ गांव में रैली निकाली। वहीं मऊखास का गांव का नाम रोशन करने पर ग्रामीणों ने डा सुखपाल को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। अध्यक्षता भोपाल सिंह तोमर व संचालन दुष्यंत तोमर ने किया।
इस मौके पर पंड़ित दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कबीर के दौहो का उच्चारण करते हुए गुरु और शिक्षा के महत्व को ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है और बिना गुरु के शिक्षा की प्राप्ति नहीं हो सकती। गुरु का स्थान सनातन धर्म में ईश्वर से भी ऊंचा बताया गया है।
स्वागत करने वालों में विकास तोमर, नीटू तोमर, नीरज, सचिन शर्मा, राकेश तोमर, महिपाल तोमर, मास्टर वीर सिंह, पूरन सिंह, बृजमोहन जाटव, अंकुर जाटव, महिपाल तोमर, अशोक पहलवान, मुकेश तोमर, भोपाल चेयरमैन, पवन प्रधान, ओमपाल सिंह, तिलक राज, सोनू चेयरमैन, सुभाष सैनी, संजय शर्मा, डा. सचिन तोमर, जसवंत तोमर, नरेन्द्र तोमर, गजेन्द्र राणा आदि सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment