नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय मेरठ में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के साथ साझेदारी समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज और एनआईएसएम के जनरल मैनेजर संजीव बजाज द्वारा संपन्न हुआ।
इस एमओयू के तहत छात्रों को सेक्योरिटीज मार्केट से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और उन्हें एनआईएसएम प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय भविष्य में इस प्रमाणपत्र को पाठ्यक्रम में अनिवार्य बनाने जा रहा है, ताकि प्रत्येक छात्र उद्योग-अनुकूल कौशल और ज्ञान के साथ तैयार हो और उनकी रोजगार संभावनाएँ और अधिक बढ़ें।
डॉ. अभिषेक डबास ने कहा कि यह प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र हमारे वित्तीय पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए भविष्य की प्लेसमेंट और करियर अवसरों में सहायक साबित होगा। इससे उनके कौशल और रोजगार योग्यता को और मजबूत बनाया जा सकेगा।"
No comments:
Post a Comment