Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 24, 2025

एनसीआरटीसी ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में जीता स्वर्ण पुरस्कार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एनसीआरटीसी को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ई-गवर्नेंस 2025 राष्ट्रीय पुरस्कारों में स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा यह पुरुस्कार एवं 10 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की गई। एनसीआरटीसी को यह सम्मान "साइबर सुरक्षा में सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस अभ्यास/ साइबर सिक्योरिटी में नवाचार" (बेस्ट ई-गवर्नेंस प्रैक्टिसेज/इनोवेशन इन साइबर सिक्योरिटी) श्रेणी में मिला है। एनसीआरटीसी को यह सम्मान नमो भारत परियोजना में साइबर और डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के अग्रणीय प्रयास के लिए प्रदान किया गया है। 

यह उपलब्धि सार्वजनिक परिवहन का एक नया मानक स्थापित करने के लिए एनसीआरटीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहाँ अत्याधुनिक तकनीक, मजबूत साइबर सुरक्षा और विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचा एक साथ मिलकर यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद यात्रा प्रदान करते हैं, साथ ही यह भविष्य में सुरक्षित और सहज क्षेत्रीय गतिशीलता के लिए मजबूत आधार तैयार करती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here