Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

शोभित विश्वविद्यालय में इंजीनियर्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ में इंजीनियर्स डे बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी द्वारा विश्वविद्यालय के मूट कोर्ट हॉल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डा.) जयानंद, प्रो वाइस चांसलर एवं डीन फीस्ट के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात माननीय कुलपति प्रो. (डा.) वी. के. त्यागी ने इंजीनियरों की समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को तकनीकी नवाचार की दिशा में सतत प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर यंग इनोवेटर्स’ फोरम के अंतर्गत बी.टेक और बीसीए के विद्यार्थियों ने अपने नवीन विचार एवं परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। “इंजीनियर: समाज और राष्ट्र के निर्माता” विषय पर प्रस्तुत स्किट तथा भावपूर्ण कविता “मैं बनाता हूं भविष्य तिनके तिनके” ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरक भाषण एवं चर्चाएँ ब्रेजिंग आइडिया एंड इनोवेशन विषय की सार्थकता को उजागर करती रहीं। समापन सत्र में डॉ. निधि त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। 

यह आयोजन भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया को सच्ची श्रद्धांजलि रहा, जिनके अभूतपूर्व योगदान ने आधुनिक भारत के इंजीनियरिंग और तकनीकी विकास को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। साथ ही इसने विद्यार्थियों को सृजनशीलता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाला एक मंच भी प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति की समन्वयक सुश्री निकिता गोयल ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here