नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इस मैच में ऋषभ एकेडमी जूनियर ने 6 रन से जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 165 रन बनाए। इसमें अभय ने 36, कार्तिक ने 34, आयुष ने 29, अब्बास ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक और फवाज ने तीन-तीन विकेट लिए। उमंग और हमजा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने 6 रन से मैच जीता। जीटीबी की ओर से विपुल ने 36, हमजा ने 41, फवाज ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईश ने 4, विपुल ने तीन, अभय, रिहानर और अब्बास ने एक-एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि आज भी जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment