Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

काशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर बैठक का आयोजन किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भावनपुर थाना के गढ रोड स्थित फार्म हाउस में श्री काशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर हसनपुर कदीम के ग्राम प्रधान नौशाद के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक का मुख्य उदेश्य लखनऊ मे होने वाले राज्यव्यापी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर था। वही बैठक में जिला अध्यक्ष डाक्टर सुभाष प्रधान, विधान सभा अध्यक्ष शेखर गौतम, मुनकाद जिसौरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी जाटव, मनीष तोमर सहित अन्य लोगो ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मेघानंद जाटव, मुख्य कोर्डिनेटर जगरूप जाटव, पुष्पेंद्र जाटव, प्रभुत्व जाटव, इमत्याज, यामीन, दिलशाद, नाजिम, गंगा मास्टर, मनोज, अख्तर, पूर्व प्रधान सुशील, गुडडु, आदि मौजूद रहें। बैठक का संचालन किठौर विधान सभा अध्यक्ष शेखर गौतम ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here