Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 21, 2025

ऋषि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से मांगे राम-लक्ष्मण

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, रीक्षितगढ़ श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही श्री रामलीला मंचन पर बीती रात अपने यज्ञ की रक्षा के लिए महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के महल में पहुंचते हैं राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले चलने की बात कहते है


राजा दशरथ बहुत विनय करते हैं कि आप मुझे ले चलो, लेकिन विश्वामित्र भगवान राम को अपने साथ ले जाने के लिए अडिग रहे और राजा दशरथ राम लक्ष्मण को ऋषि विश्वामित्र से साथ उनके यज्ञ की रक्षा करने के लिए जाने की आज्ञा देते है पं श्याम दत्त शर्मा ने बताया कि नवनिर्मित रामलीला रंग मंच पर पहली बार रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसके लिए सोमवार को विशेष पूजन किया जागा मच का संचालन विष्णु अवतार रूहेला ने किया इस अवसर पर विकल नागर, महेश त्यागी, विद्या भूषण गर्ग, राम अवतार नागर, भरत अग्रवाल, महावीर गुप्ता, अभिषेक गर्ग, सुनील शर्मा भूरे, राम शर्मा, राहुल शर्मा, जोगेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here