Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 21, 2025

22, 23 एवं 24 सितम्बर को होगा मेगा कैम्प का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर सेवाएं देने के अन्तर्गत समस्त 14 जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर एवं गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 22, 23 एवं 24 सितम्बर को मेगा कैम्पों का आयोजन किया जागा।


कैम्पों में न संयोजन, बिल संशोधन, भार वृद्धि, विद्युत बिल जमा करना, पीएम सूर्यघर योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना, लोड वृद्धि एवं खराब मीटर, विधा परिवर्तन, विद्युत संबंधी एवं विद्युत चोरी से सबंधित शिकायतों की सुनवाई आदि सुविधाएँ प्रदान की जागी। कैम्पों के सुनियोजित आयोजन के लिए अधीक्षण अभियन्ता (वि.) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य अभियन्ता (वि.) द्वारा वितरण खण्डों मे आयोजित हो रहे कैम्पों की निगरानी की जागी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here