Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 21, 2025

गुरु गोरक्षनाथ के सेवकों ने शिव व महाकाली का किया स्वागत

 


अशोक कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। शिव बारात बड़ी ही धूमधाम के साथ भैंसाली मैदान से आरंभ हुई। नंदी बैल पर भगवान भोलेनाथ को विराजमान कर क्षेत्र भर में भ्रमण किया गया। यात्रा में 6 बैंड की शहनाई, ताशे समेत 26 झांकियां शामिल रही।


मुख्य रूप से ऑपरेशन सिंदूर, अघोरी, महाकाल, काली का अखाड़ा, शिवलिंग, नरसिंह भगवान पंचमुखी महादेव व अन्य झांकियां रही। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत कियादाल मंडी व तेली मोहल्ले से होती हुई, सदर धर्मपुरी पर पहुंची, जहां महाकाली व भगवान भोलेनाथ का स्वागत गुरु गोरक्षनाथ के सेवकों द्वारा आरती कर फूलों की वर्षा से किया। भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। स्वागतकर्ता गुरु सेवक गौरव नाथ, अभिषेक, गीता देवी, करन, काजल, सुनीता, पं सुमित कुमार, अतुल गर्ग, अभिषेक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here