Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने जीती सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी के मैदान पर उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में खेली जा रही सब जूनियर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की।

ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवर में 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी की टीम 25 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राघव को, बेस्ट बॉलर फवाज, सुभान व ध्रुव को, बेस्ट बैट्समैन कार्तिक व आयुष यादव को, मैन ऑफ द सीरीज देव शर्मा को दिया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि ईएमकेएमडी विनीत सरीन की तरफ से पैड, बैट और बैटिंग ग्लव्स देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता क्षेत्रीय खेल कार्यालय व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तरफ से हर साल आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी अब्दुल आहद, फुटबॉल कोच ललित पंत और बैडमिंटन कोच प्रभात वर्मा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here