नित्य संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद। बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी रविन्द्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) मुठभेड़ में मारे गए। यूपी STF की कार्रवाई में गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में आरोपियों का एनकाउंटर हुआ।आरोपियों के पास से ग्लाॅक और जिगाना पिस्टल बरामद हुई है। आरोपियों के तार रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग से जुड़े बताए जा रहे है। बता दे कि दिशा की बहन ने प्रेमानंद महाराज को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग की थी। बदमाशो ने बरेली में 12 सितंबर की सुबह लगभग 3:45 बजे अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बाद बरेली के थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और क्राइम रिकॉर्ड की गहन जांच के बाद हमला करने वाले बदमाशों की पहचान की गई।
No comments:
Post a Comment