नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित एक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद व मिशन शक्ति के तत्वाधान में डॉ राधा रानी एवं डॉ शालिनी वर्मा संगीत विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अंजू सिंह के द्वारा किया गया। तत्पश्चात किरण द्वारा मां सरस्वती की वंदना गाई गई। प्रतिभागी छात्राओं ने लताजी के रस व भाव पूर्ण गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में रमैया ठाकुर, अंजली सिंह, ज्योति रानी, गार्गी, अंजुम, दीप्ति प्रजापति, अश्वनिया, एकता, किरण, इत्यादि छात्राओं ने प्रतिभाग कियाl
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप्ति प्रजापति, द्वितीय स्थान ज्योति रानी एवं तृतीय स्थान गार्गी तथा सांत्वना पुरस्कार किरण ने प्राप्त किया । प्राचार्य ने छात्राओं को आशीष वचन देते हुए कहा कि संगीत हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, यह न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि तनाव से मुक्ति का भी एक बेहतरीन साधन है। प्रतियोगिता का निर्णय प्रोफेसर लता कुमार डॉ गौरी एवं डॉ डेजी वर्मा द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment