-गले पर फंदे और खरोंच
के निशान, बुर्का पहने हुई है मृतका
नित्य संदेश ब्यूरो
जानी खुर्द। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर सिवालखास पुल के पास बुधवार की
सुबह एक 32 वर्षीय महिला का शव
मिला। महिला के गले पर फंदे और खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका
जताई जा रही है। महिला ने बुर्का पहना हुआ था। खबर
लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
सूचना मिलने पर सीओ सरधना आशुतोष मिश्रा और थाना प्रभारी महेश सिंह राठौर
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो
गई। सीओ आशुतोष मिश्रा ने
बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी
हैं।
पुलिस कर रही जांच
पड़ताल
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि
घटना की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही खुलासा
कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment