Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

दौराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।


कार्यक्रम की शुरुआत दौराला चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा और पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर की गई। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में केक काटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में सिवालखास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके द्वारा देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के प्रयासों की तारीफ की।


इस मौके पर गन्ना समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत, दौराला नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री रवि पूनिया सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here