Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। राजनीति विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभागीय वातावरण, संकाय सदस्यों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था। लगभग 50 नए विद्यार्थियों ने इस सत्र में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं शोधार्थी सोनम द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार शर्मा सहित प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. जयवीर, डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. देवेंद्र, डॉ. रवि, डॉ. सुषमा रामपाल, डॉ. चंचल, डॉ. सानिया एवं सुश्री रवीना टैगोर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. चंचल ने स्वागत भाषण दिया एवं आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. मुनेश कुमार ने विभाग की शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबू जगजीवन राम शोध पीठ की स्थापना को विभाग की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बताया।

इसके पश्चात नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने आत्मपरिचय दिया तथा वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिससे आपसी संवाद और आत्मीयता का वातावरण बना।

इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बिहार से पधारे सहायक प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र कुमार ने अनुशासन, निरंतरता एवं दूरदृष्टि की महत्ता पर बल दिया। वहीं अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं विश्वविद्यालय के मुख्य अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को विभाग की प्रतिष्ठा बनाए रखने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

समारोह के अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की NAAC A++ मान्यता एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से गर्व, जिम्मेदारी एवं उत्साह के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा आरंभ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रत्येक नए विद्यार्थी को विभाग की प्रोफ़ाइल पुस्तिका भी वितरित की गई।

कार्यक्रम का संचालन एम.ए. राजनीति विज्ञान की छात्रा गोहर जनत ने किया तथा सह-आयोजन बी.ए. राजनीति विज्ञान की छात्रा निशा रस्तोगी ने किया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here