नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नाइस स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ के एमबीए और बीबीए अंतिम वर्ष के 25 विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट हाउस पलवलपुरम फेज़-1 में आयोजित विशेष सत्र में भाग लिया।
सत्र के दौरान जनरल कौशिक (सेवानिवृत्त), एक प्रसिद्ध नेतृत्व एवं प्रोत्साहन वक्ता ने लीडरशिप डेवलपमेंट विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को नेतृत्व के विभिन्न आयामों की गहन समझ प्रदान की। इसके साथ ही विद्यार्थियों को दौराला ऑर्गेनिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र सहित कई प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट लीडर्स से मिलने और उनके साथ नेटवर्किंग करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरक और उपयोगी सिद्ध हुआ। संचालन एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र आयुष गुप्ता और कमल पूनिया ने किया।
No comments:
Post a Comment