नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द
सुभारती विश्वविद्यालय में विभिन्न बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एक ओर जहां
स्वामी विवेकानन्द के शिकागो भाषण की 132वीं जयंती मनाई गई, वहीं दूसरी ओर नवागंतुक
छात्रों का 'फ्रेशर्स फ्रेन्जी' के साथ स्वागत किया गया।
इन आयोजनों ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक और सांस्कृतिक लोकाचार को प्रदर्शित करते
हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्वामी ज्योतिष्वरुपानन्द (प्रबंधक, रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली) द्वारा किया
गया। पैनल में भास्कर रॉय, डॉ. प्रदीप राघव, कर्नल राजेश त्यागी और
डॉ. सुभाष तिवारी जैसे प्रतिष्ठित वक्ताओं ने युवाओं को संवाद और सहिष्णुता के
माध्यम से समाज में सौहार्द स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का
संचालन डॉ. अजय कुमार वर्मा तथा संयोजन प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा ने किया। इस
अवसर पर कुलपति प्रो. पीके शर्मा ने शिक्षा के उद्देश्य को समाजोत्थान बताया, जबकि मुख्य कार्यकारी
अधिकारी डॉ. शल्या राज ने सांप्रदायिकता को चुनौती बताते हुए युवाओं की भूमिका को
महत्वपूर्ण बताया।

No comments:
Post a Comment