Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 16, 2025

केंद्रीय रेल मंत्री से की पत्रकारों के लिए रेल यात्रा में छूट बहाली की मांग


नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पत्रकारों को रेल यात्रा में मिलने वाली छूट को फिर से बहाल करने की मांग की है। 

फेडरेशन ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान यह सुविधा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन अब महामारी का प्रभाव खत्म हो चुका है और आम जनजीवन पटरी पर लौट आया है। ऐसे में पत्रकारों को पूर्व की तरह रेल यात्रा में छूट की सुविधा फिर से शुरू की जानी चाहिए।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न और प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद ने सरकार से इस दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और पत्रकारों को रेल यात्रा में छूट का लाभ दुबारा देने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here