Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 16, 2025

जिलाधिकारी ने 21 सितम्बर को आयोजित होने वाली नमो मैराथन के संबंध में की बैठक


              

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह की अध्यक्षता में 21 सितम्बर को आयोजित होने वाली नमो मैराथन के संबंध में बैठक आहूत की गई। 

बैठक में अवगत कराया गया कि नमो मैराथन कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम से होते हुए अम्बेडकर चौराहा से होते हुए पुलिस लाईन के सामने से होते हुए मेघदूत पुलिया से दायें होते हुए कोपरेटिव बैंक से होते हुए मेरठ कालिज के सामने से कमिश्नरी कार्यालय के सामने से होते हुए कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम पर पहुंचेगी। एसपी ट्रैफिक को दौड के समय यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये। 

सीएमओ को नमो मैराथन के समय मेडिकल टीम व एम्बुलेन्स की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। नगर निगम को पानी टैंकर व डिस्पोजल गिलास की व्यवस्था तथा साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये। नमो मैराथन हेतु पीडब्लूडी तथा नगर निगम को सडक के गडढे भराये जाने के निर्देश दिये गये। नमो मैराथन में 15 वर्ष से ऊपर के बच्चो द्वारा ही प्रतिभाग किया जायेगा। 

जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि नमो मैराथन दौड में छात्र-छात्राओ एवं अन्य जनसमूह को शामिल करते हुये सबकी सहभागिता सुनिश्चित की जाये जिससे कि अच्छी नमो मैराथन दौड संपन्न हो सके। 

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, एसपी टै्रफिक राघवेन्द्र मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी जितेन्द्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here