Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 14, 2025

सायक्लोमेड फिट इंडिया ने मनाया हेमंत कुमार का 54वाँ जन्मदिन, 108 किलोमीटर की साइक्लिंग राइड के साथ



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। साइक्लो मेड फिट इंडिया के सदस्यों ने अपने साथी हेमंत कुमार का 54वाँ जन्मदिन साइक्लिंग करते हुए धूमधाम से मनाया। इस विशेष अवसर पर सभी सदस्यों ने 108 किलोमीटर लंबी साइक्लिंग राइड पूरी की।

राइड की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में जिला सहकारी बैंक, पश्चिमी कचहरी. रोड से की गई। जन्मदिन राइड में नविंदर सिंह, मुकेश चौधरी, हेमंत कुमार तथा साइक्लोमेड फिट इंडिया के संस्थापक डॉ. अनिल नौसरान ने भाग लिया। सभी साइक्लिस्टों ने इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. अनिल नौसरान ने कहा कि “साइक्लिंग न सिर्फ एक खेल है बल्कि यह स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए रखने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। हमें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नियमित रूप से साइक्लिंग करनी चाहिए।” इस जन्मदिन राइड का संदेश यही रहा
“स्वस्थ रहो, साइक्लिंग करो और जीवन का आनंद लो।”

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here