Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 23, 2025

महिलाएं बिना डरे, निःसंकोच खुलकर बताए समस्या: डॉ. हिमानी अग्रवाल

 


-पाँची में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठसेवा पखवाड़ा-2025, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार व मिशन शक्ति 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत खरखौदा ब्लाक के पाँची गांव में प्राथमिक विद्यालय-2 आँगनबाड़ी सेंटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) ने फीता काटकर किया।


मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की कराई गई। इसके साथ ही छः माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को उनके पोषण और खान-पान रहन सहन आदि के बारे में बताया गया। स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा के प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) ने कहा कि महिलाएं बिना डरे, निःसकोच अपनी समस्या बता 


इस अवसर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा कैम्प लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, रोहित कुमार, अनीता यादव, सरिता, मधु, मालती, मुनेश, सुनीता सहित भारी संख्या में आँगनबाड़ी और महिला कार्यकत्री उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here