Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 23, 2025

पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ खादर क्षेत्र के ग्राम खरखाली, साधु नांगल, खानपुर गढी में मंगलवार को सपा नेता एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने बाढ़ आपदा से बेघर हुए 30 गरीब मजदूर परिवारों को 2 लाख की आर्थिक मदद की।


पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूरों को सुविधा नहीं दे पा रही है, जिस कारण खादर क्षेत्र में 30 परिवारों के साथ बड़ी घटना हुई है, सरकार द्वारा आर्थिक धन अन्य खर्चो पर किया जा रहा है, जबकि गरीबों को सुविधा नहीं मिल पा रही है, उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन वर्मा, प्रधान अजय सागर, प्रधान महिपाल यादव, राजीव इंद्राज, रतनपाल जिठोला, मनोज प्रधान, तेजिंदर, सरदार बलजीत, सरदार सोनू, अनिल कुमार, गंगाबाल प्रधान, संगीत गुर्जर, नरेंद्र यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here