Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एन. ए. एस. इंटर कॉलेज के पं. गंगादान सभागार में विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

इस संगोष्ठी का विषय था- मद्य-निषेध या नशा मुक्त भारत। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एन. ए. एस. इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में विधि-विभाग से पधारी डॉ. निशात ने सभागार में उपस्थित सभी छात्रों को अपने उद्बोधन के माध्यम से नशा न करने के लिए प्रेरित-प्रबोधित किया। विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मद्य-निषेध को सरकार अपनी प्राथमिकता के रूप में मान रही है। श्री शर्मा ने छात्रों को नशे से बचाने के लिए शिक्षकों को नैतिक जिम्मेदार माना। 

विद्यालय के छात्रों ने कला शिक्षक रंजीत पटेल के निर्देशन में एक युद्ध नशे के विरुद्ध विषय पर बहुत से पोस्टर प्रदर्शित किए। विद्यालय के छात्रों अंकुर शर्मा, नमन शर्मा, प्रेम, शाद एवं अब्दुल मन्नान आदि ने नशे के विरुद्ध अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. दीपक तोमर ने छात्रों को नशे के प्रति सचेत किया।विशांत तेवतिया ने अपना व्याख्यान रसायन विज्ञान के विभिन्न संदर्भों के माध्यम से बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। चरन सिंह ने नशे को सभी अपराधों की जननी बताया।

पी.के. बंसल ने रील देखने की लत को भी एक नशा माना।उप-प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ध्यानी ने कार्यक्रम की सार्थकता को रेखांकित करते हुए देश के युवाओं को नशे से बचने की नसीहत दी। डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ल ने नशे को नाश की जड़ बताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कार्यक्रमजी समन्वयक पुष्पेंद्र कुमार ने किया। प्रधानाचार्या आभा शर्मा ने कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं कार्यक्रम से जुड़े व्यवस्थापकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here