Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 23, 2025

प्रयास जन सेवार्थ समिति ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरूरपुरक्षेत्र के कस्बा हर्रा, खिवाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रयास जन सेवार्थ समिति द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।


समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गलियों, मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान टीम ने जगह-जगह साफ-सफाई कर उदाहरण प्रस्तुत किया और लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास गंदगी न फैलाएं। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नुरे प्रधान ने कहा कि स्वच्छता से ही समाज में सेहत और समृद्धि आती है। अगर हम अपने घर, गली और क्षेत्र को साफ रखेंगे तो न सिर्फ बीमारियों से बचेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी बेहतर माहौल तैयार करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक दिन की गतिविधि न समझें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद चौधरी ने कहा कि यह मुहिम तभी सफल होगी, जब आमजन खुद आगे आएंगे। मुजम्मिल चौधरी ने युवाओं से विशेष रूप से जुड़ने की अपील की


इस मौके पर समिति ने कई जगहों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और पेयजल स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद चौधरी, राष्ट्रीय उपसचिव जावेद चौहान, कोषाध्यक्ष आबिद चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी सलीम चौहान, जिला अध्यक्ष फरमान अली, बिलाल, जावेद, अब्दुल रहमान, अजनेश, रुस्तम आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here