Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 23, 2025

27 सितम्बर को किया जाएगा लोक अदालत का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमेश कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुसार, राष्ट्रीय लोक अदालतों के अतिरिक्त 27 सितम्बर, 10 अक्टूबर तथा 14 नवम्बर को देश भर में ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) के समक्ष लम्बित मामलों का निस्तारण विशेष लोक अदालत को माध्यम से कि जाने के लिए निर्देशित किया गया है। विशेष लोक अदालत को सफल बना जाने के लिए बैंक अधिकारीगण के साथ चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गई। जिसमें उपस्थित बैंक अधिकारी व बैंक के विद्वान अधिवक्ता को विशेष लोक अदालत के बारे में बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here