रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मंगलवार को सीएससी पर रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर व सीएससी प्रभारी डॉ. रवि शंकर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर सीएससी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के रक्तदान लोगों को देश हित में सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर में डा. इकरार अहमद, डॉ. शाह आलम, जगबीर उर्फ गुड्डू प्रधान, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी, सोमबीर, विजय सिंघल, जितेंद्र टीटू, डा. अर्णिमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment