नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्लब-60 ने शिक्षा व स्वच्छता
में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 विद्यार्थियों को 21 हजार रुपए के पुरस्कार
दिए।
क्लब-60 के संयोजक महेश रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमन्त्री के जन्म दिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत शिक्षा सेतु के एक सौ बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया है। इसमें 50 शहरी व 50 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। रविवार को टैगोर पार्क में स्वच्छता और स्वास्थ्य पर हुई कार्यशाला में अभावग्रस्त विद्यार्थियों को नेलकटर, फर्स्ट एड किट, 10-10 सामान्य दवाएं व बेटियों को सेनेटरी पैड दिए गए। डा. आरती सिंघल ने स्वच्छता से स्वास्थ्य के सूत्र बताए। सबको शपथ दिलाई गई कि अपने आसपास गंदगी फैलने से रोक कर ग्रीन क्लीन करेंगे। सुधार से पहले व बाद के फोटो भेजेंगे।
सत्यापन उपरांत
सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता दूतों को 11-11 हजार रुपये व प्रशस्तिपत्र देकर आगामी 2 अक्टूबर को
सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे।
पिंकिश फाऊंडेशन की सह निदेशक राजरानी शर्मा ने अध्यक्षता व हरि विश्नोई ने संचालन
किया। बीबी शर्मा, सचिन विश्नोई, नवीन चंद्र अग्रवाल, हरि मोहन मित्तल, अनुराग गोयल, गार्गी श्रीवास्तव, राधा रानी नाग, आभा व सविता विश्नोई आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment