नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने तीन रन से मैच जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 213 रन बनाए। इसमें रिहान ने 46, उत्तम ने 39, आयुष ने 40, विपुल ने 37 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से अरहान ने तीन, साद ने पांच, कुणाल ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 23 ओवर में 210 रन ही बना सकी। इसमें ईशान ने 44, फाजिल ने 42, कार्तिक ने 32, विराट ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रिहान ने दो, आयुष ने दो, सार्थक ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा
No comments:
Post a Comment