Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

नगर पंचायत द्वारा निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

 


नित्य संदेश ब्यूरो

लावड़। बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। कस्बा वासियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति रैली निकालकर जागरूक किया और उन्हें अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।


रैली का आरंभ नगर पंचायत कार्यालय से हुआ, जिसमें कर्मचारी, सफाईकर्मी शामिल हुए। रैली ने कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए "स्वच्छता ही सेवा है" "हमारा शहर, हमारी जिम्मेदारी," और "एक कदम स्वच्छता की ओर" जैसे नारों के साथ आगे बढ़ी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों के सामने कूड़ा न फैलाएं और कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने बताया कि स्वच्छ और सुंदर लावड़ बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगारैली का समापन वापस नगर पंचायत कार्यालय पर हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here