Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 14, 2025

जिमखाना मैदान में आज किया जाएगा श्रीरामलीला का भूमि पूजन

 


-19 सितंबर को सनातन धर्म मंदिर से निकलेगी श्री महादेव की बारात

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन गढ़ रोड स्थित राधा गोविन्द मंडप में किया गया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला का भूमि पूजन 15 सितंबर को जिमखाना मैदान में किया जाएगा


मुख्य संयोजक राकेश गर्ग ने बताया, 19 सितंबर को शाम 4 बजे श्री महादेव की बारात सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से नगर भ्रमण के लिए निकलेगीश्री रामलीला कमेटी के महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर ने बताया 20 सितंबर को रात्रि 8 बजे जिमखाना मैदान में रामलीला कमेटी के मंच पर पूजन के साथ श्री रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा। कमेटी के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल बबलू ने बताया, 23 सितंबर को श्री राम चंद्र की बारात की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। समिति संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं शिक्षकों के साथ आमंत्रित किए गए हैं, जिसके द्वारा आने वाली पीढ़ी में हमारी संस्कृति और संस्कार आएंगे।


5 अक्टूबर को होगा भरत मिलाप

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत गोयल ने बताया, 4 अक्टूबर को भगवान राम के साथ भरत जी के मिलाप का मंचन शिव पैलेस ब्रह्मपुरी पर होगा। जिमखाना मैदान के मुख्य संयोजक राजन सिंघल ने बताया कि भरत मिलाप की परंपरागत भव्य शोभायात्रा 5 अक्टूबर को सनातन मंदिर बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेगी


प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, मयंक अग्रवाल (ब्रॉडवे मीडिया), प्रवीन अग्रवाल (मोनी आटा चक्की), राकेश जैन, कार्तिक गुप्ता, एडवोकेट मनीष गुप्ता, पंकज कश्यप, राकेश पाहवा, मयूर रस्तौगी, समिति भारद्वाज, अर्पित भारद्वाज, हरि ओम वर्मा, अर्पित भारद्वाज, अनिल वर्मा, महिपाल कश्यप, मनोज आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here