Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

रक्षाबंधन पर एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर को बहनों ने बांधी राखी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज दिनांक 26.08.26 को एडीजी जोन मेरठ कार्यालय में उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पहले कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की बी.के. लक्ष्मी एवं बी.के. आरती द्वारा एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर को राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर भानु भास्कर द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। वहीं दूसरे कार्यक्रम में के.एल. इंटरनेशनल, बी.डी.एस. इंटरनेशनल एवं मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल मेरठ की छात्राओं द्वारा एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर, एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह-III एवं डिप्टी एसपी इन्द्र मोहन बडोला को राखी बांधी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं के साथ सामूहिक फोटो लिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here