Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का किया आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम द्वारा ग्राम नौआवाद में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनान्तर्गत 02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने आ प्रशिक्षार्थियों को लेखन साम्रगी वितरण कर किया गया। रमेश चन्द (प्रधानाचार्य) द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के अन्तर्गत आने वाले उद्योगों से सम्बन्धित जानकारी एवं प्रशिक्षण उपरान्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत (अधिकतम एक लाख) रुपये अनुदान सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में 30 लाभार्थीयों नें प्रतिभाग किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here