नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व
संध्या पर ब्लैक एंड व्हाइट फैमिली NGO द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा ने राजधानी में
देशभक्ति की लहर दौड़ा दी। यह भव्य यात्रा दिलशाद कॉलोनी से राष्ट्रगान और नारों
की गूंज के साथ प्रारंभ होकर गगनभेदी “भारत माता की जय” के जयकारों के बीच शहीद वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क
में ध्वज वंदन के साथ सम्पन्न हुई।
इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व संस्था के संस्थापक एवं
अध्यक्ष अंकित सिंह रावत और उपाध्यक्ष अमित सिंह रावत ने किया। यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक सीमापुरी वीर सिंह धिंगान
रहें। पद्मश्री जितेंद्र सिंह
शंटी (अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह सेवादल), भारतीय जनता पार्टी से नवीन शाहदरा ज़िला अध्यक्ष, मास्टर विनोद ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का
शुभारंभ किया। कहा, "तिरंगा हमारी शान और
पहचान है, इसका मान-सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।" NGO के संरक्षक दिलशाद गार्डन निगम पार्षद वीर सिंह पंवार और शालीमार गार्डन निगम
पार्षद रवि भाटी ने भी अपनी उपस्थिति से सभी को प्रेरित किया। युवाओं से
राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस
मोके पर डीएस राणा, राजा हाशमी, राजन भट्ट, सुषमा वाधवा, विक्की सचदेवा आदि का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में NGO के मुख्य सदस्य आशुतोष मिश्रा, मुकाबिर पाशा, चंदन डागोर, दीपा बिष्ट, गौरी सनवाल, सुनीता धामा ने अथक
परिश्रम और समर्पण से आयोजन को यादगार बना दिया। पूरी यात्रा के दौरान तिरंगे झंडे लहराते हुए
देशभक्ति के गीत और नारे गूंजते रहे। बच्चे, युवा, महिलाएँ और बुज़ुर्ग सभी तिरंगे के रंग में रंगे नज़र
आए। राहगीर भी इस यात्रा का हिस्सा बनते गए, जिससे यह कार्यक्रम जनसैलाब में तब्दील हो गया।
संस्थापक एवं अध्यक्ष अंकित सिंह रावत ने कहा, "ब्लैक एंड व्हाइट फैमिली NGO शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ देशभक्ति और
सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज की यह यात्रा इसी
संकल्प का प्रतीक है।" यात्रा के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने तिरंगे की
आन-बान-शान में कभी कमी न आने देने और राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने की शपथ ली।
No comments:
Post a Comment