Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 31, 2025

श्री पारसनाथ भगवान को पांडूक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। दिगंबर जैन मंदिर रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में भगवान पारसनाथ का निर्वाण महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। तरस जैन एवं अर्पित जैन द्वारा पांडुक शिला भेट की गई तथा श्री पारसनाथ भगवान को पांडूक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया गया। 

अभिषेक करने का सौभाग्य तरस जैन को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात देव शास्त्र गुरु, श्री पार्श्वनाथ भगवान की पूजा की गई, उसके पश्चात निर्वाण कांड पढ़कर लाडू चढ़ाया गया। यह 23 किलोग्राम का लाडू मयंक जैन तथा अर्चना जैन की ओर से चढ़ाया गया। पूजा में संगीत विक्की जैन पार्टी द्वारा दिया गया। समस्त धार्मिक क्रियाएं मवाना से आए विद्वान पारस जैन द्वारा संपन्न कराई गई। समस्त भोजन व्यवस्था मयंक जैन परिवार की ओर से की गई। मयंक जैन तथा तरस जैन का सम्मान माला पहना कर तथा पटका डालकर शहर समाज द्वारा किया गया।

जैन धर्म के अनुसार श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया जाता है। 48 दीपों से भक्तांबर आरती की गई। इन सभी क्रियाओ में सुरेश जैन ऋतुराज, हंस कुमार जैन, राजेंद्र जैन, संजय जैन धम्मो, विनोद जैन भट्टे वाले, सुनील प्रवक्ता एवं प्रबंध करणी समिति मेरठ जैन समाज का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here