Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 27, 2025

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में गणपति हुए विराजमान


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास और ढोल बाजे के साथ गणपति बप्पा का स्वागत कर विराजित किया गया। गणेश चतुर्थी के साथ-साथ एथेनिक डे भी मनाया गया।

विद्यालय में गणेश चतुर्थी महोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम और सभी समुदायों के बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। सभी बच्चे पारंपरिक तरीके से सुसज्जित होकर विद्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए। विद्यालय में प्रार्थना सभा के साथ साथ बच्चों ने गणेश की वंदना के साथ साथ नृत्य की प्रस्तुति की। डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, प्रबंधक शाल्विक जैन व शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉक्टर रोहित मेहरा ने बच्चों के साथ साथ गणपति बप्पा की आरती कर फूलों से उनका स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here