Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 13, 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा है एकता और राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतीक


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। कस्बे में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी व समस्त सभासदों के नेतृत्व में आयोजित पैदल तिरंगा यात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू हुई। पैदल तिरंगा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बाईपास तिराहे तक पहुंची।मार्ग में कार्यकर्ता और नौजवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा।नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा यात्रा एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। उन्होंने इसे देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतिबिंब बताया।वहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि युवा कार्यकर्ता भाजपा के मार्गदर्शन में पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं साथ ही अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है यह हमारी स्वतंत्रता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। हमें इसका सदैव सम्मान करना चाहिए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत और नारों से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। 

तिरंगा यात्रा के चेयरमैन सचिन कुमार सुकड़ी, समाजसेवी सुमित चाहल,निशू रस्तोगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, सभासद मनीष अहलावत,अरूण जाटव,दिपक गुर्जर,विजय अहलावत व सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here