Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 3, 2025

अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारा एवं कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की

विश्वास राणा 
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजधानी बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा संस्थान में देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष के पावन श्रावण मास के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारा किया गया। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। 

आरएसएस एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी के नेतृत्व में "एक कावड़ राष्ट्र के नाम", महादेव की झांकी एवं भगवान शिव की शोभायात्रा का वेंकटेश्वरा के मुख्य द्वार पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष की कृपा अपरंपार है, मनुष्य तो छोड़ो देवता भी उन्हीं से दिव्य ज्ञान प्राप्त करते हैं, इसलिए उनको महादेव कहा जाता है।

प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि भगवान शिव सिर्फ हमारे नहीं, इस जगत में समस्त प्राणियों एवं देवताओं के भी आराध्य देव हैं, जो भी भक्त सच्चे मन से शिव भक्ति करता है, उसे जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। 

इस अवसर पर संस्थान के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी एवं तेजतर्रार आईपीएस एसपी अमित कुमार ने कावड़ियों पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फुटओवर ब्रिज से पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया, एवं समस्त शिवभक्तों को शिव प्रसाद ग्रहण कराकर भोले बाबा आशुतोष की पूजा अर्चना की। 

इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम चौधरी, कुलपति डॉ कृष्णकांत दवे, रजिस्ट्रार पीयूष पांडे ,मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here