Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 28, 2025

कैंट तथा मेरठ सिटी से तीन-तीन पोस्टमैन को मिलेगा श्रेष्ठ पोस्टमैन अवार्ड

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कैंट प्रधान डाकघर में पोस्ट फोरम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोस्ट फोरम चेयरपर्सन आरसी राना, वरिष्ठ पोस्टमास्टर कैंट प्रधान डाकघर एवं वरिष्ठ पोस्टमास्टर मेरठ सिटी प्रधान डाकघर कृष्ण चन्द्र ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में आमंत्रित सदस्यों सरबजीत सिंह कपूर (राष्ट्रपति पदक से अलंकृत), दिनेश चंद्र जैन, ऋतु मंगलिक, मोहित जैन, रचना बाथला तथा योगेश चंद जैन के साथ-साथ डाकघर स्टाफ सविता सिंह, उपडाकपाल, हरदन सिंह, पंकज एवं संजय चौहान उपस्थित रहे। बैठक में डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उपभोक्ता सुविधा विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सरबजीत सिंह कपूर ने विश्व डाक दिवस पर श्रेष्ठ पोस्टमैन सम्मान हेतु चयन प्रक्रिया पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर 2025 को मेरठ कैंट से तीन पोस्टमैन तथा मेरठ सिटी से तीन पोस्टमैन को श्रेष्ठ पोस्टमैन अवार्ड से पोस्ट फोरम सलाहकार समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में सरबजीत सिंह कपूर के द्वारा यह भी चर्चा की गई कि जब भी कोई नया सिस्टम लागू किया जाता है, तो उसे पूरी तरह से प्रभावी होने में समय लगना स्वाभाविक है। हाल ही में पूरे भारत में नई APT 2.0 सॉफ़्टवेयर के कारण डाकघरों में सेवाएँ बेहद धीमी हो गई थीं। सिस्टम के हैंग होने और स्लो प्रोसेसिंग से कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किंतु अब यह सिस्टम पूरी तरह से चालू कर दिया गया है और भविष्य में किसी भी ग्राहक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here