नित्य संदेश ब्यूरो
जानी खुर्द। शाखा कार्यालय पर गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने में जिन अभिकताओं ने अपना योगदान दिया, उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र मार्केटिंग मैनेजर नीरज कुमार के द्वारा दिया गया।
क्षेत्र के सिवालखास निवासी अभिकर्ता महेशपाल ने भी अपना योगदान देते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने के लिए अपना योगदान दिया था, जिसके लिए महेशपाल सिंह को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने में योगदान देने के लिए अन्य अभिकर्ताओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर महेशपाल सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ललित वर्मा, मुकिल सिंह, उपेन्द्र सिंह, बोधराज, दीपक, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment