नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। एक घंटा खेल के मैदान में भारत सरकार के कैंपेन के तहत किया गया, इसके साथ ही विश्वविद्यालय में स्पंदन 2025 खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों की भी शुरुआत हुई।
प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सुभारती विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह प्लेग्राउंड विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में फिट इंडिया रन के तहत दो किलोमीटर की मैराथन एवं हॉकी मैच का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रमोद कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
फिट इंडिया रन एवं हॉकी मैच के दौरान विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज एवं विश्वविद्यालय खेल समिति के अध्यक्ष लेफ्टि. प्रोफे. ( डॉ.) संदीप कुमार, विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विश्वविद्यालय खेल समिति के सभी सदस्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment