अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ उत्तर प्रदेश टीम द्वारा लगातार घायल गोवंशों का उपचार कराया जा रहा है रामराज में कई दिन से घायल घूम रहे गोवंश को सोमवार को राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने रामराज पुलिस चौकी से उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ मिलकर गौवंश को पकड़कर मालीपुर गौशाला भिजवाया।
उन्होंने इस गाय को पकड़कर मालीपुर गौशाला में पहुंचाया है।जहां उसकी देखभाल की जाएगी। यह घटना गौ सेवा के महत्व को दर्शाती है और राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के पदाधिकारों व रामराज पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह,डायल 112 पुलिस के समर्पण को उजागर करती है। गौ सेवक विजय सिंह तोमर ने बताया कि रामराज में घायल गोवंशों का उपचार कराया जा रहा है सोमवार को घायल गोवंश को उपचार के बाद मालीपुर गौशाला छुड़वाया गया। जिसमें मालीपुर गौशाला सचिव नीतिश गिरी का बहुत सहयोग मिल रहा है।इस दौरान गौ सेवक विजय सिंह तोमर, अजय सिंह तोमर, आदेश शर्मा, विशाल राठी, विकास बालियान, राहुल चौधरी, रामराज चौकी से उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment