भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में संगठन प्रतिनिधियों ने की मंडलायुक्त से मुलाकात
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में एक दर्जन पदाधिकारी मंडलायुक्त हृस्केश भास्कर यशोद से मिले। गत 12 अगस्त को कमिश्नरी घेराव आंदोलन स्थगित करते समय किए जो वायदे और समस्याओं के निस्तारण की बात कही थी, उन समस्याओं के समाधान एवं समस्या का सर्वेक्षण करने का निवेदन संयुक्त से किया गया। जिस पर मंडलायुक्त ने समस्याओं पर स्वयं सर्वेक्षण करते हुए सभी का तय समय पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने पूर्व की 4-5 समस्याओं पर ध्यान दिलाया। शासन संबंधी सभी समस्याओं पर मंडलायुक्त द्वारा पैरवी करने की अपील की। इस दौरान शताब्दी नगर, गंगानगर, वेदव्यासपुरी के जमीन अधिग्रहण संबंधी विवादों का भी निपटारा करने की अपील की। इस पर मंडलायुक्त ने समस्याओं पर जल्द समाधान खोजने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसानों ने मंडलायुक्त से किसान का सम्मान सरकारी दफ्तरों में सुनिश्चित कराने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सत्यवीर सिंह, मेजर चिंदौड़ी, भोपाल, विनेश प्रधान, विनोद, हर्ष चहल, अनूप यादव, डीके, विपुल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment