Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 12, 2025

भाजपाइयों ने सूरजकुंड से निकाली तिरंगा शोभायात्रा

 


शाहिद खान

नितय संदेश, मेरठ। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा फूलबाग मंडल की तिरंगा यात्रा निकली गई। सूरजकुंड पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माला अर्पण कर शुभारंभ किया गया।


यात्रा का समापन नौचंदी मैदान में लगी भारत माता की मूर्ति एवं बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला अर्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि महानगर उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल रहे। यात्रा महानगर मंत्री विवेक बाजपेई, मंडल प्रभारी सुशील गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मंडल महामंत्री मुकेश ठाकुर, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश चौहान, राकेश पाल, नितिन गिरी, करुणा गुप्ता, संजीव प्रधान, ओम कुमार त्यागी, मनोज गुप्ता, प्रवीण अरोड़ा, सुमित शर्मा, रेखा सिंह, अनुराधा, मीनल गौतम, अंशुल गुप्ता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here