इकराम चौधरी
नित्य संदेश, मेरठ। भारतीय किसान यूनियन आज़ाद की एक महत्वपूर्ण बैठक किठौर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर शादाब चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कई अहम नियुक्तियाँ की गईं।
भारतीय किसान यूनियन आज़ाद मंच को छोड़कर संगठन में शामिल हुए आदिल चौधरी (ललियाना) को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, वसीम अहमद (पत्रकार) को मेरठ मंडल का मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, किसानों की आवाज़ को बुलंद करने और युवाओं को आंदोलन से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर कई ज़िम्मेदार साथियों की उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से सलमान अख्तर, शोनदत्त, सलीम चौधरी (ललियाना), आमिर नंबरदार (ललियाना), अली मुर्तज़ा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।भारतीय किसान यूनियन आज़ाद के बढ़ते कदम और नव नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
No comments:
Post a Comment