Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 19, 2025

जैन मंदिर पर चला बुल्डोजर, कवि सौरभ जैन ने सीएम से की मुलाकात


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एक तरफ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने गांव हैं, वहीं दूसरी तरफ शालीमार बाग में बने जैन मंदिर पर नगर निगम का बुलडोजर चल गया। जिससे जैन समाज में रोष फैल गया। मुंबई में हुई बुलडोजर घटना से पहले ही जैन समाज नाराज़ है, अब ऐसी ही घटना दिल्ली में हो गई।

कवि सौरभ जैन सुमन ने कहा कि धर्म, निष्ठ सरकार का ये कैसा स्वरूप है। जैन समाज इस शोषण को स्वीकार नहीं करेगा। आंदोलन किया जाएगा। जैन मंदिर ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाए दिल्ली सरकार। इस बारे में श्री सुमन ने कानून मंत्री से बात की। बता दे कि शालीमार बाग स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने दिल्ली नगर निगम की टीम शालीमार बाग पहुंची। ध्वस्तीकरण का कार्य बुलडोजर द्वारा शुरू कर दिया गया था। जैन समाज विरोध कर रहा था, किंतु कार्यवाही चल रही थी। सूचना के बाद कवि सौरभ जैन सुमन ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा को सूचना दी। तत्काल प्रभाव से कार्यवाही पर रोक लगा दी गई। जिससे जैन समाज में खुशी की लहर है। कवि सौरभ जैन सुमन एवं कवयित्री अनामिका जैन अम्बर ने दिल्ली सरकार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एवं कपिल मिश्रा को आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here