नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 1857 की क्रांति के महानायक शहीद मंगल पांडे की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि शहीद मंगल पांडे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रांतिकारी थे, जिन्होंने 1857 की क्रांति का बिगुल फूंका। उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ विद्रोह कर देश में आजादी की चेतना को जागृत किया। युवाओं को मंगल पांडे जैसे वीर सपूतों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश के लिए बलिदान दिया। शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए हमें उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर मृदुल कुमार गुप्ता, कुलसचिव डॉक्टर अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीरपाल सिंह, प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर रमाकांत, डॉक्टर जमाल अहमद सिद्दीकी, डॉक्टर दुष्यंत चौहान, डॉक्टर संजीव शर्मा, डॉक्टर वैशाली पाटिल, डॉक्टर विवेक कुमार, मीडिया सेल सदस्य मितेंद्र कुमार गुप्ता, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, अमरपाल, राखी, इंजीनियर मनोज कुमार उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment